पंजाब में आज डॉक्टरों की हड़ताल, नहीं मिलेगा इलाज, जाने क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन 

पंजाब में आज से डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई है। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर तीन चरणों में प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते लोगों को इलाज नहीं मिलेगा।

Sep 9, 2024 - 10:21
 23
पंजाब में आज डॉक्टरों की हड़ताल, नहीं मिलेगा इलाज, जाने क्यों कर रहे हैं प्रदर्शन 

पंजाब में आज से डॉक्टरों की हड़ताल शुरू हो गई है। अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर तीन चरणों में प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते लोगों को इलाज नहीं मिलेगा। पंजाब सिविल मैडीकल सर्विसेज एसोसिएशन ने इसका ऐलान कर दिया है। हालांकि, सरकार ने डॉक्टरों को पत्र जारी कर मांगों को लेकर भरोसा भी जताया है। जिसके बाद भी डॉक्टरों ने प्रदर्शन का फैसला लिया है। 

तीन चरणों में प्रदर्शन करेंगे डॉक्टर

बता दें कि तीन चरणों में यह प्रदर्शन होगा। पहला चरण 9 से 11 सितंबर तक होगा। इसमें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं नहीं मिलेंगी। वहीं, दूसरा चरण 12 से 15 सितंबर तक होगा। इस दौरान ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद होंगी। तीसरा चरण 16 सितंबर से शुरू होगा। इसा दौरान ओपीडी के मेडिकल लीगल का भी काम नहीं किया जाएगा। बता दें कि कल पंजाब के सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह ने शनिवार को पत्र जारी कर समितियों का गठन करने का आदेश दिया था। पत्र के अनुसार अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर कमेटी का गठन किया जाएगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow