Wednesday, March 4, 2026
Home Current News दिल्ली: बवाना में फैक्ट्री के अंदर लगी भीषण आग

दिल्ली: बवाना में फैक्ट्री के अंदर लगी भीषण आग

Advertisement

बवाना इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री की इमारत में विस्फोट हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सेक्टर 2, DSIDC बवाना के J-10 पते पर सुबह करीब 4:48 बजे हुई। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 17 गाड़ियां पहुंची। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।