Delhi : MCD को हाईकोर्ट का आदेश, जामा मस्जिद के आसपास होगा सर्वे
इस सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में कितना अतिक्रमण और किन-किन संपत्तियों पर अवैध निर्माण किया गया है।
हाईकोर्ट ने दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण का सर्वे करने के लिए दिल्ली नगर निगम को आदेश जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने दो महीने के भीतर सर्वे का रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
इस सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना है कि जामा मस्जिद के आसपास के क्षेत्र में कितना अतिक्रमण और किन-किन संपत्तियों पर अवैध निर्माण किया गया है।
बता दें कि इन दिनों तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद चर्चा में है जहां दिल्ली नगर निगम ने मस्जिद से सटे अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है। इस कारण वहां तनावपूर्ण हालात बने हुए और वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है।
What's Your Reaction?