कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान - PM मोदी

PM मोदी ने कहा, राजपरिवार की एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। एक अन्य सदस्य तो एक कदम और आगे बढ़ गईं। उन्होंने राष्ट्रपति को बेचारी कहा, उन्हें चीज कहा, कहा कि वह थक गई हैं।

Jan 31, 2025 - 17:37
 12
कांग्रेस के शाही परिवार ने राष्ट्रपति का किया अपमान - PM मोदी
Advertisement
Advertisement

PM मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के द्वारका में चुनावी रैली की। इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भी निशाना साधा। PM मोदी ने कहा, राजपरिवार की एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। एक अन्य सदस्य तो एक कदम और आगे बढ़ गईं। उन्होंने राष्ट्रपति को बेचारी कहा, उन्हें चीज कहा, कहा कि वह थक गई हैं।

यह देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है। पीएम मोदी ने कहा, आज देश ने फिर कांग्रेस के राजपरिवार का अहंकार देखा है। आज हमारी आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत अच्छा भाषण दिया। लेकिन, कांग्रेस के राजपरिवार ने उनका अपमान करना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस और AAP दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कांग्रेस और आप दोनों ही अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। आप के ये लोग खुद को दिल्ली का मालिक कहते हैं। वहीं कांग्रेस के लोग खुद को देश का मालिक समझते हैं। चुनावी रैली में PM मोदी ने दिल्ली के तमाम मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow