हरियाणा में कांग्रेस ने लगाए 2 सेक्रेटरी, चुनाव के लिए तैयार किए 5 फॉर्मूले
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पॉलिटिकल पार्टियां एक्टिव मोड में हैं। कांग्रेस भी पूरे जोर शोर के साथ चुनावी मैदान में उतरी हुई है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पॉलिटिकल पार्टियां एक्टिव मोड में हैं। कांग्रेस भी पूरे जोर शोर के साथ चुनावी मैदान में उतरी हुई है। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस ने 10 राज्यों में सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किए हैं। वहीं मनोज चौहान और प्रफुल्ला विनोद राव को हरियाणा में सेक्रेटरी लगाया गया है। कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर भी जद्दोजहद चल रही है। जिसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग भी हुई है।
2 सितंबर के बाद घोषित हो सकते हैं उम्मीदवार
बताया जा रहा है कि सभी 90 विधानसभओं पर चर्चा पूरी हो चुकी है। फाइनल ड्राफ्ट CWC यानी कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समीति को भेजा जाएगा। CWC की मीटिंग 2 सितंबर को है। जिसके बाद सितंबर के पहले ही हफ्ते में कांग्रेस की टिकट सूची जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे के लिए 5 फॉर्मूले तैयार किए हैं। जिसके तहत सांसदों को टिकट नहीं दिया जाएगा। और चुनाव हारे दागी नेताओं को भी टिकट नहीं मिलेगा। पार्टी छोड़कर फिर से शामिल होने वालों के नाम भी खारिज किए जाएंगेन जरूरी नहीं कि मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाएंन इसके अलावा बिना चुनाव लड़े भी सीएम फेस तय हो सकता है।
What's Your Reaction?