विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताकर BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस विधायक अमित सिहाग, जानिए पूरी कहानी

विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताने के साथ ही अमित सिहाग ने बीजेपी पर जमकर तंज कसा। सिहाग ने कहा कि अपने अंतिम दिनों में हरियाणा की बीजेपी सरकार जुमलो जैसे काम कर रही है।

Jul 6, 2024 - 11:49
 23
विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताकर BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस विधायक अमित सिहाग, जानिए पूरी कहानी
विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताकर BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस विधायक अमित सिहाग, जानिए पूरी कहानी
Advertisement
Advertisement

हैप्पी सिंह, सिरसा:

डबवाली से कांग्रेस विधायक अमित सिहाग को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की ओर से लोक लेखा समिति का चेयरमैन नियुक्ति किया गया है। 

इस नियुक्ति पर अमित सिहाग ने विधानसभा अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए कहा कि समिति के चेयरमैन के नाते उनकी जो भी जिम्मेदारी होगी, उसे बखूबी निभाया जाएगा। 

बीजेपी पर कसा तंज

विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताने के साथ ही अमित सिहाग ने बीजेपी पर जमकर तंज कसा। सिहाग ने कहा कि अपने अंतिम दिनों में हरियाणा की बीजेपी सरकार जुमलो जैसे काम कर रही है। 

पिछले साढ़े 9 साल के दौरान सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई। अब अंतिम समय में जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है, जोकि कांग्रेस के माध्यम से आएगा। सिहाग ने कहा डबवाली को पुलिस जिला बनाने में उन्होंने साढ़े तीन साल मेहनत की है, लेकिन अभी भी नशे को रोकने के लिए बहुत कदम उठाने की जरूरत है। 

सरकार जब तक नशे पर ठोस कदम नहीं उठाएगी नशा खत्म नहीं हो सकता। अमित सिहाग ने कहा कि इस बार हरियाणा में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और बहुमत से सरकार बनाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow