पंजाब में 2 सितंबर से फिर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट हुआ जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले एक सप्ताह में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप निकली रही।

Aug 31, 2024 - 10:59
 20
पंजाब में 2 सितंबर से फिर बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट हुआ जारी

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले एक सप्ताह में अच्छी बारिश हुई है। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ रहा और धूप निकली रही। जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। वहीं, पंजाब के औसतन तापमान में 5.9 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 4.6 डिग्री का उछाल देखने को मिला है।

जाने आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज भी मौसम साफ रहेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही कल यानी रविवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि 2 सितंबर से पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो जाएगा। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow