पंजाब कैबिनेट बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर, महिलाओं के लिए हुआ खास ऐलान 

आज करीब पांच महीने बाद चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई तो इनमें से कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगी।

Aug 14, 2024 - 15:36
 33
पंजाब कैबिनेट बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर, महिलाओं के लिए हुआ खास ऐलान 
पंजाब कैबिनेट बैठक में इन अहम फैसलों पर लगी मुहर, महिलाओं के लिए हुआ खास ऐलान 

आज करीब पांच महीने बाद चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में पंजाब कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई तो इनमें से कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगी। कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा और अमन अरोड़ा ने प्रैस कॉन्फ्रैंस कर इसकी जानकारी दी। 

मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान 

इस बैठक के दौरान पंजाब विधानसभा मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। मानसून सत्र 2 सितंबर से शुरू होगा और 4 सितंबर तक चलेगा। 

फायर सेफ्टी एक्ट संशोधन को मिली मंजूरी 

कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए फायर सेफ्टी एक्ट में संशोधन को मंजूरी मिल गई है। अब फायर सेफ्टी में महिलाओं की भर्ती में रियायत दी जाएगी। साथ ही अब एनओसी 1 साल की नहीं बल्कि 3 साल की होगी। फायर सेफ्टी विभाग में भर्ती की प्रक्रिया में महिलाओं को विशेष छूट दी जाएगी। पंजाब सरकार चाहती है कि इस डिपार्टमैंट में भी अधिक से अधिक महिलाएं भर्ती हो सकें। 

फैमिली कोर्ट में काउंसलर का भत्ता बढ़ाया 

बैठक में अहम फैसला लेते हुए सरकार ने फैमिली कोर्ट के काउंसल का भत्ता बढ़ा दिया है। फैमिली कोर्ट में काफी मामले आने से काउंसलर का बोझ बढ़ रहा है। इसलिए उनका भत्ता 75 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए करने का अहम फैसला लिया गया है।

स्पोर्ट्स पॉलिसी पर भी लगी मुहर 

पंजाब में स्पोर्ट्स पॉलिसी पर भी मुहर लग गई है। खिलाड़ियों का 500 भर्ती काडर स्थापित किया जाएगा। 460 कोट और सीनियर कोच, 40 डिप्टी डायरेक्टर का काडर शामिल होंगे। हर गांव में यूथ क्बल होगा। जिसमें 15 से 35 साल के युवक मैंबर होंगे, हर क्लब को वित्तय सहायता दी जाएगी। पंजाब सरकार द्वारा करीब 8 करोड़ा का बजट रखा गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow