मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल युवाओं को दिलवाया उपचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का संवेदनशील व्यक्तित्व शुक्रवार को तब सामने आया, जब उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवाओं का उपचार सुनिश्चित करवाया। घायल युवाओं और उनके परिजनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

Mar 1, 2025 - 11:36
 45
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल युवाओं को दिलवाया उपचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी का संवेदनशील व्यक्तित्व शुक्रवार को तब सामने आया, जब उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवाओं का उपचार सुनिश्चित करवाया। घायल युवाओं और उनके परिजनों ने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन केंद्र, आईटी पार्क में माणा के पास हिमस्खलन से हुई दुर्घटना की समीक्षा के लिए जाते समय कैनाल रोड पर दो युवाओं के वाहन आपस में टकराने से दोनों को चोटिल अवस्था में देख मुख्यमंत्री ने तुरन्त एसएसपी देहरादून को दोनों को तत्काल उपचार दिलाने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाकर X-Ray के साथ ही प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

पुलिस की सूचना पर बाद में परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक का नाम खुड़बड़ा मोहल्ला निवासी सुमित पुत्र रमेश चंद्र दुआ है, जिन्हें उपचार के लिए बलबीर रोड स्थित परम अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल युवती का नाम गाजीवाला निवासी परिणीता पुत्री प्रेम कुमार गुरुग़ हैं। परिणिता को नंदा अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिणिता के पिता ने त्वरित उपचार और संवेदनशीलनता का परिचय देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील कदम से बेटी को तत्काल उपचार मिल पाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।