चंडीगढ़ के प्रशासक का इस्तीफा मंजूर, कटारिया बने नए राज्यपाल

Jul 28, 2024 - 11:38
 16
चंडीगढ़ के प्रशासक का इस्तीफा मंजूर, कटारिया बने नए राज्यपाल
चंडीगढ़ के प्रशासक का इस्तीफा मंजूर, कटारिया बने नए राज्यपाल

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार किए जाने के साथ ही राष्ट्रपति की ओर से पंजाब के नए राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक के रूप में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की नियुक्ति की है।

बता दें कि 83 वर्षीय बनवारीलाल पुरोहित ने फरवरी में भारत के राष्ट्रपति को एक संक्षिप्त पत्र में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने पत्र में पुरोहित ने कहा था कि व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल और प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करें और उपकृत करें। 

सितंबर 2021 में संभाला था राज्यपाल का पद

तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में चार साल के कार्यकाल के बाद पुरोहित ने सितंबर 2021 में पंजाब के राज्यपाल की भूमिका संभाली थी। पंजाब में उनका कार्यकाल आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के साथ लगातार टकरावों से भरा रहा, खासकर पंजाब राजभवन की ओर से विभिन्न कानूनों को मंजूरी दिए जाने के लंबित रहने को लेकर। जब भी राज्यपाल पुरोहित ने चिंता जताई या स्पष्टीकरण मांगा, तो मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों और आधिकारिक प्रवक्ताओं सहित आप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुरोहित पर भाजपा से प्रभावित होने और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रचने का आरोप भी कई बार लगाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow