रक्षाबंधन पर पड़ा भद्रा का साया, जानिए क्या है राखी बांधने का सही समय? 

Aug 18, 2024 - 13:45
 330
रक्षाबंधन पर पड़ा भद्रा का साया, जानिए क्या है राखी बांधने का सही समय? 
रक्षाबंधन पर पड़ा भद्रा का साया, जानिए क्या है राखी बांधने का सही समय? 

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में आ रहा है। इस बार रक्षाबंधन के दिन सावन का अंतिम सोमवार और श्रावण माह की पूर्णिमा भी है। इन दोनों व्रतों का बहुत महत्व माना गया है। इस पर रक्षाबंधन के दिन सुबह 5 बजाकर 53 मिनट से दोपहर एक बजकर 32 मिनट यानि 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया है। 

भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता। इस दौरान किए जाने वाले शुभ कार्य का भी अशुभ फल प्राप्त होता है। इसलिए रक्षाबंधन के दिन दोपहर 1 बजकर 32 मिनट के बाद ही बहन को अपने भाई के हाथ पर राखी बांधनी चाहिए। भद्रा के साथ ही रक्षाबंधन के दिन राहुकाल सुबह 7.31 बजे से 09.08 बजे तक है।

राखी बांधने का सही समय

पंचांग के अनुसार इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1.32 बजे से लेकर रात 9.09 बजे तक है। सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा में मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर भद्रा के साए को लेकर खास ध्यान रखा जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow