एक पेड़ मां के नाम के तहत सीएम योगी ने लगाया पेड़, पीएम मोदी ने शुरू किया था अभियान

सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी ने देशवासियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसे चुनौतियों से बचने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभिनव आह्वान किया है।

Jul 4, 2024 - 12:16
Jul 4, 2024 - 12:16
 49
एक पेड़ मां के नाम के तहत सीएम योगी ने लगाया पेड़, पीएम मोदी ने शुरू किया था अभियान
एक पेड़ मां के नाम के तहत सीएम योगी ने लगाया पेड़, पीएम मोदी ने शुरू किया था अभियान
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया। सीएम योगी ने कहा कि पूरे देश में पीएम मोदी ने देशवासियों को ग्लोबल वार्मिंग जैसे चुनौतियों से बचने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने का अभिनव आह्वान किया है। इस आह्वान के लिए मैं प्रदेशवासियों की तरफ से  पीएम मोदी का अभिनंदन करता हूं। 

हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर लागाएं पेड़ 

योगी ने कहा कि आज इसी के मद्देनजर मैंने यहां एक पेड़ लगाया है। 20 जुलाई को पूरे प्रदेश में जितनी आबादी है हर व्यक्ति अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। वृक्षारोपण अभियान में हम 30-35 करोड़ पौधे लगाने का कार्यक्रम करेंगे। ये कार्यक्रम अभी से लेकर 20 मार्च तक चलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow