सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - खरीद फरोख्त की राजनीति को जनता ने दिखाया आइना 

हिमाचल प्रदेश के तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है। इस मौके पर मीडिया से बात करने हुए सीएम सुखविंदर सिहं सुक्खू ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

Jul 22, 2024 - 14:54
 34
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा - खरीद फरोख्त की राजनीति को जनता ने दिखाया आइना 

हिमाचल प्रदेश के तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ले ली है। इस मौके पर मीडिया से बात करने हुए सीएम सुखविंदर सिहं सुक्खू ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम सुक्खू ने कहा कि जनता ने भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति को आइना दिखा दिया है। 

हम 40 विधायक चुने गए थे आज फिर 40 हो गए 

सुक्खू ने कहा 27 फरवरी को जिस प्रकार का भाजपा ने षड्यंत्र रचा और उसके बाद आम लोगों से संबंधित हमारा बजट प्रस्तुत होना था। खरीद फरोख्त की गई। उस राजनीति को जनता ने आईना दिखाया। हिमाचल की जनता ने कहा कि जनता के वोट से चुन कर जो सरकार लोकतंत्र के पर्व में बनाई जाती है उसे नोटों के दम से जो गिराने की कोशिश हुई उसका मुंह तोड़ जवाब जनता ने दिया। हम 40 विधायक 2022 में चुनकर आए, आज खुशी है कि हम फिर से 40 हो गए हैं।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow