Wednesday, March 4, 2026
Home Current News PM मोदी से मिले CM सैनी, दिवाली की दी शुभकामनाएं, अहम मुद्दों...

PM मोदी से मिले CM सैनी, दिवाली की दी शुभकामनाएं, अहम मुद्दों पर भी चर्चा

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दिवाली से पहले नायब सैनी के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि सैनी और मोदी के बीच यह शिष्टाचार मुलाकात थी। सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिवाली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेताओं ने हरियाणा के कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। शनिवार दोपहर नायब सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को 1947 करोड़ रुपये जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। बता दें कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने और नायब सिंह सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से उनकी यह पहली मुलाकात थी। इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद सीएम सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली में मोदी से मुलाकात की थी।