CM रेखा गुप्ता ने मनाया करवा चौथ का त्योहार, मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ बांटी खुशियां
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां कई अन्य महिलाओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करवा चौथ का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस खास अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया, जहां कई अन्य महिलाओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि करवा चौथ का व्रत भारतीय संस्कृति में पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है, और यह देशभर में महिलाओं की आस्था और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने दिल्ली की सभी महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
What's Your Reaction?