CM Rekha Gupta at Yamuna Ghat: वसुदेव घाट पर CM रेखा ने अपनी कैबिनेट के साथ की पूजा-आरती

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ ले चुकी हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंची। बता दें नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट पर यमुना आरती की।

Feb 20, 2025 - 19:25
Feb 20, 2025 - 19:48
 54
CM Rekha Gupta at Yamuna Ghat: वसुदेव घाट पर CM रेखा  ने अपनी कैबिनेट के साथ की पूजा-आरती

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता सीएम पद की शपथ ले चुकी हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्रियों के साथ रेखा गुप्ता यमुना जी के वासुदेव घाट पर पहुंची। बता दें नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट पर यमुना आरती की। यमुना नदी की सफाई बीजेपी की प्राथमिकता में शामिल है और इस आरती के जरिए नई बनीं सीएम ने ये जाहिर कर दिया दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बता दें कि इस दौरान रेखा गुप्ता के साथ प्रवेश वर्मा समेत दिल्ली कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहें। बता दें कि पूरे विधि-विधान के साथ रेखा गुप्ता ने आरती की।

वहीं, आपको बताए गंगा आरती की तरह यमुना आरती को भी धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस आयोजन से न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है, बल्कि यह यमुना नदी की पवित्रता और स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने में भी मदद कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।