रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पर जमकर बरसे CM नायब सैनी, ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए हुए रवाना

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Jul 29, 2024 - 16:14
 38
रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पर जमकर बरसे CM नायब सैनी, ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए हुए रवाना
रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस पर जमकर बरसे CM नायब सैनी, ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए हुए रवाना

नकूल जसूजा, चंडीगढ़ :  हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ट्रेन के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा करते हुए कहा कि 10 वर्षों में कांग्रेस से तीन गुना ज्यादा काम उनकी सरकार ने हरियाणा में किए हैं।

 उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बिना पर्ची बिना खर्ची युवाओं को रोजगार मिल रहा है। हमारी सरकार में बातें कम काम ज्यादा दिखाई देता है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ झूठ बोलते है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और उनके सांसद पुत्र दीपेंद्र हुड्डा की ओर से शुरू की गई हरियाणा मांगे जवाब यात्रा पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हिसाब मांगने से पहले कांग्रेस अपनें कार्यकाल का हिसाब दे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow