इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे सीएम नायब सैनी, कहा - तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी।

Sep 8, 2024 - 09:10
 19
इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे सीएम नायब सैनी, कहा - तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी। सीएम ने कहा कि लोगों का प्यार और समर्थन देखकर, मैं कह सकता हूं कि भाजपा राज्य में बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी...मैं 10 तारीख को अपना नामांकन दाखिल करूंगा।

कांग्रेस और आप दोनों हैं भ्रष्टाचार में लिप्त- सीएम सैनी 

इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आप के बीच संभावित गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए, सीएम सैनी ने गुरुवार को कहा कि दोनों पार्टियां पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सिर्फ अपनी जेबें भरना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों भ्रष्ट पार्टियां हैं। कांग्रेस के समय में घोटाले हुए और आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी होने का दावा करके सत्ता में आई, लेकिन दुर्भाग्य से दोनों भ्रष्ट पार्टियों ने हाथ मिला लिया है। इनका एजेंडा हरियाणा की जनता के कल्याण के लिए काम करना नहीं है, इनका एजेंडा भ्रष्टाचार करके अपनी जेबें भरना है। 

5 अक्टूबर को होगा मतदान

हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow