ईश्वर सिंह को भाया Congress के ‘हाथ का साथ’, हाल ही में JJP से दिया था इस्तीफा 

 हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद जननायक जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले गुहला के विधायक ईश्वर सिंह अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Aug 20, 2024 - 15:19
 28
ईश्वर सिंह को भाया Congress के ‘हाथ का साथ’, हाल ही में JJP से दिया था इस्तीफा 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की घोषणा होने के बाद जननायक जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले गुहला के विधायक ईश्वर सिंह अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में ईश्वर सिंह को टिकट मिल सकता है। सिंह ने कुमारी सैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थामा है। चर्चा है कि ईश्वर सिंह के अलावा जिन अन्य विधायकों ने जेजेपी से इस्तीफा दिया है, वह भी जल्द बीजेपी और कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

बता दें कि गुहला से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह ने बीते शनिवार को ही पार्टी से इस्तीफा दिया था। इस्तीफा देने के पीछे उन्होंने निजी कारण बताया था। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भी ईश्वर सिंह जेजेपी में अधिक एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की चर्चा चल रही थी। 

एक अक्टूबर को होगा चुनाव 

बता दें कि हरियाणा में  90 विधानसभा सीटों पर एक अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा और चार अक्टूबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस बार कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा है। 90 सीटों पर करीब 2650 दावेदारों ने कांग्रेस से टिकट पाने के लिए आवेदन किया है। हालांकि, कांग्रेस सिर्फ जिताऊ कैंडिडेट को ही टिकट देगी और ऐसे दावेदारों पर ही दांव लगाएगी, जो पार्टी को जीत दिला सकें।

गुहला से लड़ा था चुनाव

ईश्वर सिंह ने 2019 में जेजेपी की टिकट पर गुहला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। चर्चा है कि कांग्रेस विधानसभा चुनावों में ईश्वर सिंह पर दांव खेल सकती है और उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow