अस्पताल से डिस्चार्ज हुए CM मान, 5 सितंबर से मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती
उन्होंने अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए कई अहम फैसले भी लिए थे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, उन्हें थकान और हृदय गति सामान्य न होने की शिकायत के कारण 5 सितंबर को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने अस्पताल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए कई अहम फैसले भी लिए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सेहत का हाल जाना था साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी उनका हाल जानने के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे।
What's Your Reaction?