Tuesday, March 3, 2026
Home Current News अमृतसर पुलिस ने 6 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने 6 हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

Advertisement

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक संगठित मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि इस ऑपरेशन में छह हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से छह अत्याधुनिक हथियार और करीब छह लाख की हवाला मनी बरामद की गई हैं।

डीजीपी ने आगे लिखा कि आरोपी महकप्रीत सिंह सोशल मीडिया के जरिए विदेश में बैठे हथियार तस्कर गिरोह का संचालकों के इशारों पर कर रहा था, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।