जालंधर में घर बदलेंगे सीएम मान, शहर के बीचोबीच 11 एकड़ की प्रॉपर्टी की जा रही तैयार 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जालंधर उपचुनाव से पहले शहर में घर लिया था। और लोगों से जालंधर में रहने का किया वादा पूरा किया था। ताकि लोगों को काम करवाने के लिए चंडीगढ़ ना आना पड़े। वहीं, अब सीएम मान अपना घर बदलने जा रहे हैं। 

Aug 27, 2024 - 10:31
 29

11 एकड़ में फैला है सीएम का नया घर 

जानकारी के अनुसारा मुख्यमंत्री का ये घर शहर के बीचों-बीच होगा। 11 एकड़ में फैला पुराना हाउस उनके लिए तैयार किया गया है। सीएम का घर शहर के पुराने बारादरी इलाके में स्थित हाउस नंबर 1 है, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है। यहां तक कि जालंधर डिवीजन के पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस 1848 में इस घर में रहने आए थे।

घर को मिल चुका है पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक का दर्जा 

बता दें कि इस घर को प्रचलित निर्माण सामग्री, अनूठी नानकशाही ईंटों और चूना पत्थर से बनाया गया था। निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा ईंटों, सीमेंट और अन्य सामग्री भेजी है। सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात कर दिए गए हैं, लेकिन इस घर में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इसे 2002-03 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारक का दर्जा दिया गया था।

नए घर में होंगी ये सुविधाएं 

बता दें कि सीएम मान के नए घर में चार ड्राइंग रूम, चार बेडरूम, तीन ऑफिस रूम, एक बाहरी बरामदा और साथ ही सहायक कर्मियों के लिए 10 दो कमरों वाले फैमिली फ्लैट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही घर के सामने वाले हिस्से में बड़ा गॉर्डन है और साथ ही इसके पिछली तरफ चर्चित क्लब जिमखाना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow