सीएम मान ने लॉन्च की खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की टी-शर्ट और लोगो 

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की टी-शर्ट और लोगो को आज लॉन्च कर दिया है।

Aug 26, 2024 - 13:21
 38
सीएम मान ने लॉन्च की खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की टी-शर्ट और लोगो 

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की टी-शर्ट और लोगो को आज लॉन्च कर दिया है। बता दें कि खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 की शुरुआत 29 अगस्त को संगरूर से होगी। वहीं, इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे इन प्रतियोगियों में अधिक से अधिक भाग लें। 

इस बार शामिल होंगे 37 खेल 

मिली जानकारी के अनुसार खेडां वतन पंजाब दियां सीजन-3 में इस बार कुल 37 खेलों में 9 आयु वर्ग की अलग- अलग प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ ही विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow