पंजाब के 5 साल के बच्चे ने किया कमाल, किलिमंजारो फतह करने वाला एशिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही

पंजाब के रोपड़ के तेगबीर सिंह ने महज पांच साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो शायद ही किसी ने सोचा हो। ये छोटा सा बच्चा अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को फतह करने वाला, एशिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बन गया है।

Aug 26, 2024 - 13:12
 62
पंजाब के 5 साल के बच्चे ने किया कमाल, किलिमंजारो फतह करने वाला एशिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही

पंजाब के रोपड़ के तेगबीर सिंह ने महज पांच साल की उम्र में ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो शायद ही किसी ने सोचा हो। ये छोटा सा बच्चा अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को फतह करने वाला, एशिया का सबसे कम उम्र का पर्वतारोही बन गया है। तेगबीर ने 19340 फीट ऊंची माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है।

DGP गौरव यादव ने दी शुभकामनाएं 

उसकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि तेगबीर का साहस और जज़्बा सभी के लिए एक प्रेरणा है। आपको बता दें, तेगबीर ने सर्बिया के ओगनजेन जिवकोविच के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की, जिसने 5 साल की उम्र में यह चढ़ाई की थी। यह उपलब्धि हासिल करने में तेगबीर ने अपने कोच बिक्रमजीत सिंह घुम्मन को धन्यवाद किया, जिनकी देखरेख में और करीब एक साल की लगातार ट्रेनिंग के बाद यह मुमकिन हो पाया। साथ ही, तेगबीर के माता पिता ने बताया कि उसे खासतौर पर ऊंचाई पर होने वाली चुनौतियों के लिए ट्रेनिंग दी गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow