सोनम के रेनकोट पर खून के धब्बे! राजा रघुवंशी मर्डर केस में मिल गए पक्के सबूत

पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जैसे डिजिटल रिकॉर्ड, खून से सने कपड़े, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों की गवाही, जिसके आधार पर यह साफ हो रहा है कि यह पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी।

Jun 11, 2025 - 11:53
 24
सोनम के रेनकोट पर खून के धब्बे! राजा रघुवंशी मर्डर केस में मिल गए पक्के सबूत

इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर नया खुलासा हुआ है। 2 जून को मेघालय में गहरी खाई से उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ था। अब जांच में पता चला है कि इस हत्या के पीछे राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह मुख्य साजिशकर्ता हो सकते हैं। इनके अलावा कुछ और लोग भी इस साजिश में शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जैसे डिजिटल रिकॉर्ड, खून से सने कपड़े, सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीद गवाहों की गवाही, जिसके आधार पर यह साफ हो रहा है कि यह पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी।

पुलिस को मिले कई अहम फॉरेंसिक सबूत

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को कई अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं, जो आरोपियों की संलिप्तता को दर्शाते हैं। आरोपी आकाश की खून से सनी शर्ट की जांच से पुष्टि हुई है कि उस पर लगा खून राजा रघुवंशी का ही है। सोनम रघुवंशी के रेनकोट पर भी खून के धब्बे मिले हैं, जिसकी फॉरेंसिक जांच अभी जारी है।

हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद

हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार खुखरी (घुमावदार चाकू) पुलिस ने बरामद कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के समय आनंद ने जो कपड़े पहने थे, उन पर खून के धब्बे भी मिले हैं। हत्या के हथियार और राजा रघुवंशी के निजी सामान पर भी आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं। इस बीच, इस मामले की एफआईआर की कॉपी सामने आई है, जो सोनम के लापता होने पर दर्ज कराई गई थी।

यह रिपोर्ट राजा रघुवंशी के भाई ने दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि राजा की सोने की चेन, सगाई की अंगूठी, शादी की अंगूठी, सोने का कंगन और नकदी से भरा पर्स गायब है। इन गायब सामानों के आधार पर अब पुलिस को शक है कि हत्या के साथ लूट की साजिश भी रची गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ram Janam Chauhan राम जन्म चौहान नवंबर 2025 से MH One News चैनल में बतौर कंटेंट राइटर जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वह राजनीति, ट्रेंडिंग टॉपिक और अपराध से जुड़ी खबरें लिखते हैं। उन्हें सेहत और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर भी खबरें लिखने में विशेष रुचि है। राम जन्म ने दिल्ली के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हुई है। राम जन्म विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। जागरण न्यू मीडिया में वेब कंटेंट राइटर के रूप में भी काम किया है। जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ‘The Health Site’ के लिए सोशल मीडिया ऑप्टिमाइजेशन (SMO) और ‘Techclusive’ के लिए कंटेंट राइटिंग की है।