पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला,  CM मान ने बॉर्डर पर भेजे मंत्री

मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां उनके साथ हरदीप मुंडियां भी होंगे। मंत्री डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सोंध फाजिल्का में व्यवस्थाओं को देखेंगे।

May 9, 2025 - 11:39
 25
पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला,  CM मान ने बॉर्डर पर भेजे मंत्री
Advertisement
Advertisement

राज्य में मौजूदा हालात के बीच मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। पंजाब कैबिनेट की बैठक अभी चल रही है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री आज आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करेंगे। बैठक के बाद मंत्री राज्य के सीमावर्ती जिलों का दौरा करेंगे और वहां अस्पतालों और दमकल केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही राशन की उपलब्धता पर भी नजर रखेंगे। जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री सीमा से सटे जिलों में पहुंचेंगे। कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद 10 मंत्री सीमावर्ती इलाकों के लिए रवाना होंगे।

मंत्री लालचंद कटारूचक और डॉ. रवजोत सिंह गुरदासपुर जाएंगे। मंत्री कुलदीप धालीवाल और मोहिंदर भगत अमृतसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां उनके साथ हरदीप मुंडियां भी होंगे। मंत्री डॉ. बलजीत कौर और तरुणप्रीत सोंध फाजिल्का में व्यवस्थाओं को देखेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow