BJP के बागी नेता कर्णदेव काम्बोज ने कांग्रेस की ज्वाइन

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने आज दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस में आस्था जताई।

Sep 13, 2024 - 14:52
 17
BJP के बागी नेता कर्णदेव काम्बोज ने कांग्रेस की ज्वाइन

करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने आज दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस में आस्था जताई। कांबोज सैकड़ों समर्थकों के साथ आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह टिकट न मिलने से नाराज थे और उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

सीएम नायब सिंह सैनी भी उनकी नाराजगी दूर करने उनके आवास पर गए लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि राजनीति में सेवा के लिए भाजपा में शामिल हुए लोग अब भाजपा छोड़ रहे हैं, मैंने पार्टी को खून-पसीने से सींचा है, लेकिन पार्टी ने ऐसे गद्दार को टिकट दिया है जिसके खिलाफ कोर्ट में कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। उनके साथ आए सैकड़ों कार्यकर्ता भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow