BJP के सह चुनाव प्रभारी बिप्लव देव ने खोला राज, जानिए मंत्रियों और विधायकों को क्यों किया गया रिप्लेसमेंट ?

हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद रोहतक में पार्टी की एक अहम बैठक का आय़ोजन किया गया।

Sep 5, 2024 - 15:13
 44
BJP के सह चुनाव प्रभारी बिप्लव देव ने खोला राज, जानिए मंत्रियों और विधायकों को क्यों किया गया रिप्लेसमेंट ?

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद रोहतक में पार्टी की एक अहम बैठक का आय़ोजन किया गया। बैठक में बीजेपी के विधानसभा के सह चुनाव प्रभारी बिप्लव कुमार देव और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। 

इस दौरान बीजेपी के विधानसभा सह चुनाव प्रभारी बिप्लव देव ने कहा कि पार्टी ने 90 में से 67 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी लिस्ट भाजपा का विश्वास, संगठन की ताकत और मजबूत नेतृत्व की ओर इशारा करती है।  भाजपा कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल ही कैंडिडेट हैं। सब मिलकर चुनाव लडेंगे और जीतेंगे। भाजपा की पहली लिस्ट में पिछड़ा वर्ग के 14 प्रत्याशियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सामाजिक संतुलन को देखते हुए प्रत्याशियों का चयन किया गया है। इसी के चलते भाजपा की पहली लिस्ट में दलित समाज, जाटव समाज, बाल्मिकी समाज, बाजीगर समाज, धानक समाज और बावारिया समाज को भी प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा ने पिछड़ा समाज, ब्राह्मण समाज, पंजाबी समाज, जाट समाज, राजपूत, जाट समाज, सिख जाट समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया है।

समीकरण को देखकर किया विधायकों का रिप्लेसमेंट

बिप्लब देव ने कहा कि समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कुछ विधायकों का रिप्लेसमेंट किया गया है, जिनमें तीन मंत्री भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में वर्ग, सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों को महत्व देकर हरियाणा का परिदृश्य पेश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता और हरियाणावासी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। कांग्रेस तो अभी अपनी लिस्ट भी जारी नहीं कर पाई है, केवल मंथन में उलझ कर रह गई है कांग्रेस। देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिलता है। भाजपा ने उन्हीं प्रत्याशियों को टिकट दी है, जो समाज को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा के चुनावी दौरे जल्द ही शुरू होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से आत्मिक लगाव है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow