Wednesday, March 4, 2026
Home Current News Asia Cup 2025 : पहली बार फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Asia Cup 2025 : पहली बार फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

Advertisement

एशिया कप 2025 : एशिया कप के इतिहास में पहली बार फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह महा मुकाबला होगा।

भारत-पाकिस्‍तान के बीच पहली बार खेला जाएगा Asia Cup का फाइनल! तीसरी बार  पड़ोसियों को रौंदने के लिए तैयार टीम इंडिया - Asia Cup 2025 final India vs Pakistan  Pakistan vs ...

इस टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों टीमें 18 बार एशिया कप में एक-दूसरे से मिली हैं, लेकिन फाइनल में कभी नहीं।

IND vs PAK Final: बदल गया एशिया कप का इतिहास, पहली बार खेला जाएगा ऐसा फाइनल  | India vs Pakistan in the Asia Cup final For the first time ind vs pak

भारत ने अब तक 8 बार एशिया कप का खिताब जीता है जबकि पाकिस्तान ने 2 बार जीता है। 2025 के इस फाइनल के लिए भारत की टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में और पाकिस्तान की टीम सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी। इससे पहले इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं, जिनमें भारत ने दोनों मैच जीते हैं।

बता दें कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई है जबकि टीम इंडिया पहले से ही फाइनल में है।