BharatPe का हिस्सा नहीं होंगे अशनीर ग्रोवर, दोनों कंपनियों ने सुलटाया सालों पुराना विवाद

Sep 30, 2024 - 14:21
Sep 30, 2024 - 14:23
 12
BharatPe का हिस्सा नहीं होंगे अशनीर ग्रोवर, दोनों कंपनियों ने सुलटाया सालों पुराना विवाद
Advertisement
Advertisement

फिनटेक कंपनी BharatPe और इसके पूर्व को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर के बीच चल रहा सालों पुराना कानूनी विवाद आखिरकार सुलट गया है। जाने माने बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर ने BharatPe के साथ अपनी शेयरहोल्डिंग पर पूरी तरह खत्म कर दी है। दोनों पार्टियों के बीच एक एग्रीमेंट हुआ है, जिसके तहत अशनीर अब कंपनी का हिस्सा नहीं रहेंगे। भारतपे के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि ग्रोवर अब किसी भी तरह कंपनी से नहीं जुड़े रहेंगे। 

कैप टेबल से हुए बाहर 

अशनीर ने अपनी हिस्सेदारी का एक बड़ा हिस्सा भारतपे को लौटा दिया है, जिससे वह कंपनी के कैप टेबल से बाहर हो गए हैं। उनके कुछ शेयर कंपनी के 'रेसिलिएंट ग्रोथ ट्रस्ट' को ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि बाकी उनका पारिवारिक ट्रस्ट मैनेज करेगा। इस एग्रीमेंट के बाद दोनों ने कोर्ट में साल 2022 से चल रहे फंड हेराफेरी के मामले को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है। ग्रोवर ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ये जानकारी साझा करते हुए कंपनी के भविष्य की सफलता की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow