हरियाणा के चुनावी दंगल में Arvind Kejriwal आज से भरेंगे हुंकार, Bhagwant Mann भी होंगे शामिल

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

Sep 20, 2024 - 12:27
 14
हरियाणा के चुनावी दंगल में Arvind Kejriwal आज से भरेंगे हुंकार, Bhagwant Mann भी होंगे शामिल

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। केजरीवाल आज हरियाणा के जगाधरी में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के CM भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।

90 सीटों पर चुनाव लड़ रही AAP

बता दें कि आम आदमी पार्टी इस बार हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है। ऐसे में आप नेताओं की ओर से दिल्ली और पंजाब में किए गए कामों का हवाला दिया जा रहा है। साथ की काम करने के लिए केजरीवाल की गारंटी का भी हवाला दिया जा रहा है। आप नेताओं का दावा है कि हरियाणा के लोगों के सामने बदलाव का एक नया और बढ़िया विकल्प है। उन्होंने पंजाब में आप द्वारा किए गए काम दिल्ली की सरकार को देखा है। सब कुछ देखने के बाद, लोग बदलाव के लिए जाएंगे और अरविंद केजरीवाल की नई और ईमानदार राजनीति और आप को वोट देंगे। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow