हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जांच के बाद सही मिले 1221 उम्मीदवारों के नामांकन, जानिए किस जिले में खड़े हुए सबसे अधिक प्रत्याशी?

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार, 13 सितंबर को पूरी हो गई। जांच 22 जिलों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में की गई।

Sep 15, 2024 - 10:20
 30
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जांच के बाद सही मिले 1221 उम्मीदवारों के नामांकन, जानिए किस जिले में खड़े हुए सबसे अधिक प्रत्याशी?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: जांच के बाद सही मिले 1221 उम्मीदवारों के नामांकन, जानिए किस जिले में खड़े हुए सबसे अधिक प्रत्याशी?

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़:

आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार, 13 सितंबर को पूरी हो गई। जांच 22 जिलों में संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में की गई। 1,559 उम्मीदवारों द्वारा दाखिल 1,746 नामांकनों की जांच के दौरान, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1,221 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। 338 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई।

पंचकूला में सबसे अधिक नामांकन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी 22 जिलों में जांच प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला जिले में 22 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। अंबाला जिले में 43, यमुनानगर जिले में 45, कुरुक्षेत्र जिले में 58, कैथल जिले में 68, करनाल जिले में 65 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। इसी प्रकार पानीपत जिले में 42 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। सोनीपत जिले में 72, जींद जिले में 85, फतेहाबाद जिले में 46, सिरसा जिले में 66, हिसार जिले में 112 और भिवानी जिले में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई। चरखी दादरी जिले में 36 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी वैध पाई गई।  रोहतक जिले में 60, झज्जर जिले में 51, महेंद्रगढ़ जिले में 46, रेवाड़ी जिले में 42, गुरुग्राम जिले में 62, नूंह जिले में 23, पलवल जिले में 52 तथा फरीदाबाद जिले में 56 उम्मीदवारों के नामांकन दिशा-निर्देशों के अनुसार वैध पाए गए।

16 तक होंगे नामांकन वापस

पंकज अग्रवाल ने बताया कि उम्मीदवार 16 सितंबर 2024 तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी तथा उसी दिन संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow