क्या पुरुषों में तेजी से गायब हो रहे 'Y Chromosomes' ? वैज्ञानिकों की नई स्टडी हिला देगी

क्या आप जानते हैं कि पुरुषों का वजूद खतरे में पड़ सकता है? आपने सही सुना एक नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुरुषों में मौजूद Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है।

Aug 28, 2024 - 16:09
 24
क्या पुरुषों में तेजी से गायब हो रहे 'Y Chromosomes' ? वैज्ञानिकों की नई स्टडी हिला देगी

क्या आप जानते हैं कि पुरुषों का वजूद खतरे में पड़ सकता है? आपने सही सुना एक नए शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुरुषों में मौजूद Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और हो सकता है कुछ लाख साल बाद यह गायब हो जाए। यह सुनने में भले ही किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लगे, पर ये सच है।

110 लाख सालों में हो सकता है पूरी तरह खत्म 

‘प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस’ ने ये एक नई रिसर्च छापी है। एक बड़ा डर है कि अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ लड़कियां ही पैदा होंगी। पुरुषों के XY क्रोमोसोम उनके शरीर को नर बनाते हैं, लेकिन Y क्रोमोसोम का लुप्त होना ये चिंता पैदा करता है। प्रोफेसर जेनी ग्रेव्स ने प्लैटिपस के उदाहरण से ये समझाया। उन्होंने लिखा, "प्लैटिपस में XY क्रोमोसोम एक जैसे होते हैं।

 इसका मतलब ये है कि स्तनधारियों में X और Y क्रोमोसोम कुछ समय पहले तक एक जैसे ही हुआ करते थे। उन्होंने आगे कहा, पिछले 16 करोड़ सालों में इंसानों और प्लैटिपस के अलग होने के बाद से Y क्रोमोसोम 900 से 55 जरूरी जीन खो चुका है। यानी हर 10 लाख सालों में Y क्रोमोसोम 5 जीन खो देता है। इसी रफ्तार से चलता रहा तो अगले 110 लाख सालों में Y क्रोमोसोम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow