कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अरिजीत सिंह ने गाना गाकर की न्याय की मांग, पूछा- ये कब खत्म होगा ?

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर कोई उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। छात्र हों या डॉक्टर्स हर कोई न्याय की मांग कर रहा है।

Aug 29, 2024 - 13:52
 17
कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अरिजीत सिंह ने गाना गाकर की न्याय की मांग, पूछा- ये कब खत्म होगा ?

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर कोई उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। छात्र हों या डॉक्टर्स हर कोई न्याय की मांग कर रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने भी  कोलकाता मामले में न्याय की मांग की है। उन्होंने इस घटना को लेकर एक गाना तैयार किया है। जिसे उन्होंने खुद गाया, लिखा और कंपोज भी किया है। 

अरिजीत सिंह ने पूछा ये कब होगा खत्म 

अरिजीत सिंह ने अपने नए बंगाली गीत 'आर कोबे' के साथ न्याय की मांग की है।  उन्होंने इस गाने को लॉन्च करते हुए ये भी कहा है कि ये प्रोटेस्ट सॉन्ग नहीं, बल्कि कार्रवाई का आह्वान है। 'आर कोबे' का मतलब है कि ये कब खत्म होगा। अरिजीत सिंह के गाने पर कुछ लोग देर से प्रोटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग सिंगर के सपोर्ट के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow