अमित शाह बजाएंगे हरियाणा BJP का 2024 का चुनावी बिगुल, रामबिलास शर्मा ने दी राजनीतिक गंगा की संज्ञा

Jul 11, 2024 - 12:21
 22
अमित शाह बजाएंगे हरियाणा BJP का 2024 का चुनावी बिगुल, रामबिलास शर्मा ने दी राजनीतिक गंगा की संज्ञा
अमित शाह बजाएंगे हरियाणा BJP का 2024 का चुनावी बिगुल, रामबिलास शर्मा ने दी राजनीतिक गंगा की संज्ञा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़: 

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भले ही चुनाव आयोग की ओर से अभी मतदान की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन हर राजनीतिक दल अभी से प्रदेश में अपनी तैयारी करने में जुटा है। 

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 5 सीट गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की हाई कमान प्रदेश के इस चुनाव को हलके में नहीं लेना चाहती। यहीं कारण है बीजेपी की ओर से प्रदेश के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी समेत खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा की चुनावी कमान संभाल चुके हैं। 

पंचकूला में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का मंत्र देने के बाद शाह एक बार फिर से हरियाणा के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार अमित शाह 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में एक सम्मेलन को संबोधित करने आ रहे हैं। माना जा रहा है कि उस दिन ओबीसी वर्ग के लिए कईं प्रकार की घोषणाएं हो सकती है। 

इसी कड़ी में पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में रामबिलास शर्मा ने अमित शाह के दौरे को चुनावी बिगुल की शुरूआत बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हर जिले में पार्टी की विस्तृत बैठक हो रही है। 

इसी कड़ी में 16 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आ रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए 13 जुलाई को पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्तालाप करेंगे। 

हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने को लेकर रामबिलास शर्मा ने अपने स्टाइल में बताते हुए कहा कि 2024 का हो गया मुहूर्त, अगले 5 साल हरियाणा में बीजेपी की बहुत जरूरत।

दूसरी अन्य पार्टियों के लोगों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे पार्टी है। 

शर्मा ने बीजेपी को राजनीतिक गंगा की संज्ञा देते हुए कहा कि कांग्रेस से बहुत लोग आए है और भी आएंगे। गंगा के रास्ते में कईं नदिया उसमें मिलती है, लेकिन फिर भी गंगा अपनी पवित्रता नहीं छोड़ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow