अमित शाह का हरियाणा दौरा आज, भिवानी को लोहारू में जेपी दलाल के लिए मांगेंगे वोट

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं, हरियाणा में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आगमन भी शुरू हो गया है। पीएम मोदी कुरूक्षेत्र में जनसभा कर चुनावी अभियान की शुरूआत कर चुके हैं।

Sep 17, 2024 - 10:41
 12
अमित शाह का हरियाणा दौरा आज, भिवानी को लोहारू में जेपी दलाल के लिए मांगेंगे वोट

हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं, हरियाणा में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आगमन भी शुरू हो गया है। पीएम मोदी कुरूक्षेत्र में जनसभा कर चुनावी अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। वहीं, अब केंद्रीय गृह मंत्री भी हरियाणा दौरे पर रहेंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वे 2 जगहों पर रैलियां करेंगे। पहली भिवानी के लोहारू में और दूसरी फरीदाबाद में होगी। बता दें कि जेपी दलाल लोहारू से बीजेपी उम्मीदवार हैं। यहां अमित शाह उनके लिए वोट मांगेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow