आम आदमी पार्टी ने सिवानी में मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन, हरियाणा को विसकसित बनाने का लिया पण्र

आम आदमी पार्टी ने आज हरियाणा के सिवानी में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मेहनत करने का प्रण लिया। 

Aug 16, 2024 - 17:35
 19

भगवान करवाना चाहते हैं  केजरीवाल से बड़ा काम 

इस मौके पर डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि पूरी दुनिया अरविंद केजरीवाल की तरफ देख रही है। उनको षड्यंत्र कर जेल में डाला गया है। अरविंद केजरीवाल जल्द ही जेल से बाहर आएंगे और हरियाणा में प्रचार शुरू करेंगे। उनका जन्म जन्माष्टमी दिन हुआ था, भगवान उनसे कोई बड़ा कार्य करवाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने चुनाव की घोषणा हो चुकी है। हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन उन्हें बदले में सिर्फ धोखा मिला। इस बार हरियाणा की जनता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को मौका देगी। अगर आप ईमानदारी से काम करते हो तो ईश्वर आपकी मदद जरूर करते हैं। आम आदमी पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। हम पूरी तरह से तैयार हैं।

 90 विधानसभाओं में 360 प्रभारियों की नियुक्ति की

उन्होंने कहा कि आज 90 विधानसभाओं के हर विधानसभा के चार-चार ब्लॉक बनाकर 360 प्रभारियों नियुक्ति की गई है। पंजाब के विधायकों को बुलाकर उनकी ड्यूटी लगाई गई है, वहीं हरियाणा के जिला अध्यक्षों की मीटिंग ली है। 

उन्होंने कहा कि आज अरविंद केजरीवाल जी का जन्मदिन है, आज ही हरियाणा के चुनाव की घोषणा हुई, आम आदमी पार्टी का जनता से गठबंधन है,  90 सीटों पर मजबूती से कार्य कर रहे हैं, अभी 45 जनसभाएं हमने की। आम आदमी पार्टी परिवार जोड़ो अभियान भी का चला रही है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे, जैसे दिल्ली और पंजाब में बदलाव किया, वैसे ही हरियाणा में भी बदलाव करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow