हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन, AAP पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं।

Jul 18, 2024 - 16:21
 31
हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन, AAP पार्टी ने किया बड़ा ऐलान
हरियाणा में कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन, AAP पार्टी ने किया बड़ा ऐलान
Advertisement
Advertisement

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। चंडीगढ़ में आज AAP ने अपना चुनावी कैंपेन लॉन्च किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी हरियाणा  के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। सीएम मान ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

अक्टूबर में होंगे चुनाव

हरियाणा में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा की। मान ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा में किसी से गठबंधन नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी इस विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। मान ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने हमसे पूछा कि आप हरियाणा में क्यों नहीं आते। हम हरियाणा में भी बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं।

हरियाणा में बदलाव लेकर आएंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी हरियाणा से ही है। हम हरियाणा में बदलाव लेकर आएंगे। दिल्ली और पंजाब से हरियाणा का कल्चर मिलता है। हम लोग बड़े खुश है कि आम आदमी पार्टी ने अभी जालंधर में बड़ी जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया। पंजाब में हमने तीन सीटें जीती। बता दें कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस चुनाव में उसे हार का सामने करना पड़ा था।

हर पार्टी ने हरियाणा को लूटने का काम किया

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा में सभी पार्टियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। हरियाणा में इन दिनों अपराध बढ़ रहा है। अग्निवीर मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए संजय सिंह ने कहा कि हमारी सेना क्या ठेके पर चलेगी। अग्निवीर योजना हमारे देश के साथ धोखा है। हरियाणा में इन दिनों फिरौती का उद्योग चला है। आम आदमी पार्टी से हरियाणा के लोगों को उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow