HomeBreaking Newsकैथल की सड़कों का बदलेगा चेहरा! ‘म्हारी सड़क’ ऐप से होगी मरम्मत,...

कैथल की सड़कों का बदलेगा चेहरा! ‘म्हारी सड़क’ ऐप से होगी मरम्मत, डेढ़ करोड़ रुपये होंगे खर्च

हरियाणा के कैथल(Kaithal) शहर में टूटी सड़कों और गड्ढों से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद ने शहर की सड़कों और गलियों की मरम्मत के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। ‘म्हारी सड़क’ ऐप योजना के तहत होने वाले इस काम के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संबंधित एजेंसियों को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं। अब मरम्मत का काम शुरू होने का इंतजार है।

कैथल के 31 वार्डों को तीन हिस्सों में बांटकर मरम्मत कार्य की योजना बनाई गई है। पहले हिस्से में वार्ड नंबर 1 से 10, दूसरे में वार्ड 11 से 20 और तीसरे में वार्ड 21 से 31 शामिल हैं। प्रत्येक हिस्से के लिए करीब 50 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इस बजट से खराब सड़कों, गलियों और गड्ढों को ठीक किया जाएगा। रेलवे गेट, चंदाना गेट, भगत सिंह चौक और कमेटी चौक समेत शहर के कई इलाकों में सड़कें खराब होने की समस्या सामने आती रही है।

ऐप पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

शहर के लोग सड़क पर गड्ढे या टूट-फूट होने पर ‘म्हारी सड़क’ ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस ऐप पर रोजाना करीब पांच से सात शिकायतें आती हैं। नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में लगभग 550 किलोमीटर सड़कें हैं।

ऐप पर शिकायतों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। माइनर शिकायतों में छोटे-बड़े गड्ढों की मरम्मत शामिल है, जिनका समाधान 10 दिनों के भीतर किया जाना है। वहीं, मेजर शिकायतों में सड़क को नए सिरे से बनाने की जरूरत होती है। इसके लिए अधिकतम छह महीने तक की समय सीमा निर्धारित बताई गई है।

मोबाइल से ऐसे करें शिकायत

‘म्हारी सड़क’ ऐप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल के प्ले स्टोर पर जाकर इसका नाम खोजें और ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद अपने फोन नंबर से रजिस्ट्रेशन करें। ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा होने पर सड़क के गड्ढे की तस्वीर और उसकी लोकेशन अपलोड करके शिकायत दर्ज की जा सकती है।

ऐप की निगरानी निदेशालय स्तर के अधिकारी करते हैं। तय समय में शिकायत का समाधान नहीं होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि, लोगों में अभी इस ऐप को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : नीली साड़ी, हाथ में AK-47 और दमदार अंदाज! जानें कौन है ये ‘लेडी सिंघम’…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments