HomeBreaking Newsगुरुग्राम में पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के योद्धा...

गुरुग्राम में पूर्व वायुसेना अधिकारी पर हमला, ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ के योद्धा को लोहे की रॉड से पीटा, जानें पूरा मामला

गुरुग्राम(Gurugram) के सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में 10 सितंबर की रात एक गंभीर घटना सामने आई। सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन अमित कुमार गुप्ता पर कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में उनके सिर और हाथ में चोट आई जबकि उनकी कोहनी में फ्रैक्चर हो गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों को उनकी कोहनी की सर्जरी करनी पड़ी।

अमित कुमार गुप्ता कारगिल युद्ध के समय भारतीय वायुसेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ में शामिल रहे थे। घटना के समय वह अपने परिवार के साथ गोंजो रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को रेस्टोरेंट के बाहर उतारा और इसके बाद कार खड़ी करने के लिए पार्किंग की जगह तलाशने लगे।

पार्किंग कर्मचारी से हुआ विवाद

गुप्ता के मुताबिक, पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर कार ले जाने को कहा, लेकिन बाद में पार्किंग देने से इनकार कर दिया। इसी दौरान जब वह कार पीछे कर रहे थे, तब एक कर्मचारी ने कथित तौर पर उनकी कार के शीशे पर वार किया।

गुप्ता ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि कर्मचारी ने लोहे की रॉड से उनके हाथ और सिर पर हमला किया। सिर में चोट लगने के बाद खून बहने लगा। शिकायत में उन्होंने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है।

मदद मिलने में हुई देरी

गुप्ता का दावा है कि घटना के दौरान वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारी तुरंत उनकी मदद के लिए आगे नहीं आए। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क किया लेकिन उनके मुताबिक करीब 30 मिनट तक सहायता नहीं पहुंची। बाद में रेस्टोरेंट के एक शेफ ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। घायल गुप्ता को एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी कोहनी की हड्डी को प्लेट की मदद से जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया गया।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

गुप्ता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि उसमें उनकी चोटों का पूरा और सही विवरण दर्ज नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में UP लोकायुक्त संगठन का 50वां स्थापना दिवस समारोह आज, CM योगी होंगे...

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments