HomeBreaking Newsहरियाणा नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आज, सुबह 8 बजे से शुरू...

हरियाणा नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट आज, सुबह 8 बजे से शुरू हुई काउंटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Haryana Nagar Nikay Chunav Result 2026: हरियाणा में नगर निकाय चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। बुधवार सुबह 8 बजे से संबंधित मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

सभी मतगणना केंद्रों पर अलर्ट

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार, संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और नियमों के अनुरूप कराई जाए। हर चरण की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी या विवाद की स्थिति पैदा न हो।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत किया गया है। केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, बैरिकेडिंग की गई है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

ईवीएम की सुरक्षा पर ध्यान

निर्वाचन आयोग ने बताया कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक लाने और गिनती पूरी होने के बाद सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा दी जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अवांछित तत्वों पर लगातार नजर रखी जाए।

चप्पे-चप्पे पर नजर

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मतगणना केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जुटने पर रोक लगाई गई है। हथियारों और संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जाएंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि शोर-शराबा या व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफवाहों से बचने की अपील

निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशियों, चुनाव एजेंटों और समर्थकों से सहयोग की अपील की है। आयोग ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। किसी भी समस्या या शिकायत के समाधान के लिए प्रत्येक केंद्र पर सामान्य पर्यवेक्षक और संबंधित अधिकारी तैनात रहेंगे।

10 मई को हुआ था मतदान

गौरतलब है कि हरियाणा में 10 मई 2026 को नगर निकाय चुनाव कराए गए थे। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुए थे। इस चुनाव में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद तथा धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिका के लिए मतदान हुआ था। इसके अलावा प्रदेश के कई नगर निकाय क्षेत्रों में वार्ड उपचुनाव भी आयोजित किए गए थे। आज की मतगणना के साथ ही कई दिग्गज उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला हो जाएगा। स्थानीय स्तर पर इन चुनावों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इनके परिणाम आगामी राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकते हैं।

Read More:

सलाखों के पीछे उभरा छिपा कलाकार, गाजियाबाद की डासना जेल के कैदी की पेंटिंग ने जीता दिल…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments