HomeBreaking Newsदिल्ली में एनकाउंटर, बापरौला में पुलिस से भिड़े 'भाऊ गैंग' के 2...

दिल्ली में एनकाउंटर, बापरौला में पुलिस से भिड़े ‘भाऊ गैंग’ के 2 शूटर, गोली लगने के बाद स्पेशल सेल ने दबोचा

Delhi Encounter: दिल्ली के नजफगढ़ स्थित बापरौला इलाके में सोमवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात ‘भाऊ गैंग’ के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग के दो शार्पशूटरों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को बापरौला इलाके में ‘भाऊ गैंग’ के शूटरों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में दोनों शूटर घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दीपक और अतुल नाम के दो शूटरों के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

कई गंभीर मामलों में थे शामिल

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कई संगीन मामलों में वांछित थे। अतुल हाल ही में गुरुग्राम के एक शोरूम में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में शामिल था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की हत्या का आरोपी

वहीं दूसरा आरोपी दीपक दिल्ली पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों बदमाश लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनकी तलाश जारी थी। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Read More:

240 रन ठोककर RCB ने मुंबई को दी करारी शिकस्त, रदरफोर्ड की शानदार पारी गई बेकार, लगातार तीसरी बार हारी MI

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments