HomeBreaking Newsइस्लामाबाद में ऐसा कौन सा राज छुपा रहा है पाकिस्तान? ईरान-US बैठक...

इस्लामाबाद में ऐसा कौन सा राज छुपा रहा है पाकिस्तान? ईरान-US बैठक में इजरायल और भारतीय पत्रकारों को नहीं दी कवरेज की परमिशन

US Iran Peace Talks In Pakistan:  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने जा रही ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस बैठक की कवरेज के लिए भारत और इजरायल के पत्रकारों को एंट्री देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

शांति वार्ता के लिए जुटे प्रतिनिधिमंडल

सीजफायर के बाद अमेरिका और ईरान के बीच यह महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करना है। इस बैठक के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस वार्ता की मेजबानी की है, जिसे ‘इस्लामाबाद वार्ता’ नाम दिया गया है।

किन देशों के पत्रकारों को नहीं मिली अनुमति

सूत्रों के अनुसार, भारत और इजरायल के पत्रकारों तथा मीडिया संस्थानों ने इस बैठक को कवर करने के लिए पाकिस्तान आने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, इन अनुरोधों के बावजूद पाकिस्तान ने उन्हें वीजा या प्रवेश की अनुमति नहीं दी।

फैसले पर उठ रहे सवाल

इस फैसले के बाद पाकिस्तान की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। जिस बैठक को वैश्विक स्तर पर बेहद अहम माना जा रहा है, उसमें कुछ देशों के पत्रकारों को बाहर रखना पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पाबंदी से बैठक की निष्पक्षता और खुलापन प्रभावित हो सकता है।

कारण स्पष्ट नहीं

पाकिस्तान की ओर से अभी तक इस निर्णय के पीछे की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। इससे अटकलों का दौर तेज हो गया है कि आखिर पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण बैठक को भारतीय और इजरायल के पत्रकारों से क्यों छुपा रहा है।

वैश्विक मीडिया की नजरें बनी हुई

ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली यह वार्ता न केवल क्षेत्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि भारत और इजरायल के अलावा अन्य कई देशों के पत्रकारों की नजरें इस बैठक पर बनी हुईं हैं।

Read More:

‘ईरान जिंदा है तो सिर्फ बातचीत के लिए’, पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से पहले ईरान पर फिर गरजे ट्रंप, दे डाली खुली धमकी

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments