Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsनशे के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त, छापेमारी में 91 ड्रग तस्कर गिरफ्तार,...

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस सख्त, छापेमारी में 91 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 3 Kg हेरोइन जब्त

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी राज्यव्यापी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में की गई छापेमारी और नाकाबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 7 किलोग्राम अफीम की भूसी, 640 नशीली गोलियां और 58,050 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

खुफिया जानकारी के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष इनपुट और खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। राज्य के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और वाहनों की तलाशी ली गई। कई स्थानों पर विशेष टीमें बनाकर एक साथ दबिश दी गई।

NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत संबंधित थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब इनके आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थ कहां से आ रहे थे और किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किए जा रहे थे। शुरुआती जांच में कुछ आरोपियों के बाहरी राज्यों से संपर्क की भी जानकारी सामने आई है।

पुनर्वास केंद्रों में भेजे गए 41 लोग

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 41 लोगों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों में इलाज कराने के लिए प्रेरित भी किया। अधिकारियों का कहना है कि सिर्फ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही नहीं, बल्कि नशे के शिकार लोगों को मुख्यधारा में वापस लाना भी अभियान का अहम हिस्सा है।

पुलिस का सख्त संदेश

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments