Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsHaryana : 20 फरवरी से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र, कैबिनेट...

Haryana : 20 फरवरी से शुरु होगा विधानसभा का बजट सत्र, कैबिनेट बैठक में तारीख पर लगी मोहर…

केंद्रीय बजट के बाद अब हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीखों को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बजट सत्र के आयोजन को मंजूरी दे दी गई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी 2026 से सुबह 11 बजे शुरू होगा। सत्र के दौरान कुछ दिनों का अवकाश भी प्रस्तावित है, जबकि सत्र की कुल अवधि का अंतिम निर्णय बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा।

वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वित्त वर्ष 2026-27 का अपना दूसरा बजट सदन में पेश करेंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष का बजट करीब 2 लाख 5 हजार करोड़ रुपये का था, जिसे इस बार और बढ़ाए जाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, इस कैबिनेट बैठक में बजट सत्र के अलावा कई अहम नीतिगत फैसलों पर भी मुहर लगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती देने की पहल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य सरकार ने लाइसेंसी रिहायशी कॉलोनियों में नर्सिंग होम स्थापित करने से जुड़ी एक व्यापक नीति को स्वीकृति दी है। इस नीति का मकसद आवासीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर करना और लोगों को उनके घरों के नज़दीक आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

रिहायशी प्लॉट पर नर्सिंग होम खोलने की शर्तें

नई नीति के तहत राज्य की लाइसेंसी कॉलोनियों में स्थित रिहायशी प्लॉट पर नर्सिंग होम खोलने की अनुमति निर्धारित कन्वर्ज़न चार्ज जमा कराने के बाद दी जाएगी। यह अनुमति केवल उन्हीं रिहायशी प्लॉट्स के लिए होगी, जिनके मालिक योग्य एलोपैथिक या आयुष चिकित्सक हों।

संबंधित डॉक्टर का मेडिकल काउंसिल या आयुष काउंसिल में वैध पंजीकरण, सक्रिय प्रैक्टिस और आईएमए (IMA) की स्थानीय इकाई में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। इसके अलावा, आवेदन के साथ एक शपथ पत्र देना भी जरूरी किया गया है।

यह भी पढ़ें : डरपोक पाकिस्तान का मैच खेलने से इनकार, ICC ने लगाई फटकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments