Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, देश के बंद 32 एयरपोर्ट को खोलने के...

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर, देश के बंद 32 एयरपोर्ट को खोलने के आदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद अब हालात सामान्य होते जा रहे हैं, दोनों देशों की ओर से गोलीबारी रुक गई है जिसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तनाव के कारण बंद किए गए देश के 32 हवाई अड्डों को नागरिक उड़ानों के लिए तत्काल प्रभाव से खोलने का आदेश दिया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर देश के 32 हवाई अड्डों को 15 मई तक बंद किए गए थे, जिन्हें तत्काल प्रभाव से खोला जाएगा।

प्रेस रिलीज के के मुताबिक 32 हवाई अड्डों को 15 मई 2025 की सुबह तक बंद रखने की चेतावनी दी गई थी, हालांकि, अब इन्हें तत्काल प्रभाव से खोला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments