चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : आमतौर पर पुलिस कर्मचारियों को उनके कठोर रवैये तथा किसी भी मामले में पैसे लेकर काम करने वाला माना जाता है। हालांकि समय के साथ जनता की इस सोच और पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली में भी बदलाव आया है। इन सबके बावजूद हरियाणा के दबंग मंत्री अनिल विज के पीएसओ अंबाला निवासी सुरेंद्र ने एक ऐसा कार्य किया, जिसकी भ्रष्टाचार को सहन नहीं करने वाले हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने तारीफ की, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोग भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
खुद लाखों खर्चे, नहीं लिया एक रुपया
सुरेंद्र ने अपने पुत्र रविकांत का विवाह गुहला चीका निवासी बलबीर की पुत्री कविता के साथ किया। इस विवाह समारोह के लिए सुरेंद्र ने लाखों रुपए खर्च किए। परिवार में होने वाले रीति-रिवाज के अलावा गुहला चीका तक बारात को भी पूरे हर्षोल्लास के साथ ले जाने का कार्य किया। विवाह समारोह में खुद लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद सुरेंद्र ने अपनी पुत्रवधू के परिवार से दान दहेज के रूप में एक रुपया तक नहीं लिया। सुरेंद्र की इस पहल की पूरे इलाके में चर्चा और तारीफ हो रही है।
हेलीकॉप्टर की इच्छा नहीं हो पाई पूरी
सुरेंद्र की इच्छा थी कि वह अपने परिवार की नई सदस्य और पुत्रवधू कविता को उसके घर (ससुराल) हेलीकॉप्टर से लेकर आए। इसके लिए सुरेंद्र ने हिसार की एक कंपनी से हेलीकॉप्टर भी बुक किया था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते हेलीकॉप्टर में अपनी नई बेटी को घर लाने का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेटी समान पुत्रवधू के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी।
बेटी के रूप में सब कुछ मिल गया
सुरेंद्र ने बताया कि बेटे के विवाह को लेकर उनके काफी अरमान थे। हालांकि हेलीकॉप्टर में दूल्हन को घर लाने का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया, लेकिन फिर भी वह अपने परिवार की नई सदस्य को घर लाकर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी को उन्हें सौंप दिया, उससे बड़ा दान कुछ नहीं हो सकता। वह भी कविता को अपनी बहू नहीं, बल्कि बेटी बनाकर ही परिवार में रखेंगे। एक बेटी के रूप में मानों उन्हें सब कुछ मिल गया। इंसान की कीमत रुपयों से नहीं, बल्कि उसके संस्कारों से लगाई जाती है। इसलिए उन्होंने दान दहेज की परंपरा से दूर रहने का प्रण लिया।
पुलिस कर्मी अनूठी पहल, बिना दहेज बेटे की शादी, खुद उठाया पूरा खर्च
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on ‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज
on हाफिज सईद पाकिस्तान में मौजूद, NIA ने कोर्ट को बताया, दो महीने में दूसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी
on मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
on बच्चों के अपहरण-तस्करी के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त, केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस
on AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
on हलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100 से ज्यादा पैसेंजर हुए परेशान
on सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत, लगभग 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग, बेसमेंट में जमा था पानी
on CM मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का किया उद्घाटन, गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने जीता दिल
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

