HomeCurrent Newsसमय के पाबंद होने के साथ हमेशा कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देते...

समय के पाबंद होने के साथ हमेशा कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देते थे ओपी चौटाला- नछत्र सिंह

चंद्रशेखर धरणी : इंडियन नेशनल लोकदल के चंडीगढ़ कार्यालय में सचिव का काम देख रहे नछत्र सिंह ने बताया कि वह पिछले 26 साल से ओम प्रकाश चौटाला के साथ जुड़े है। शुरूआत में वह तीन साल तक रोडी के हल्का प्रधान रहे। वर्ष 2006 से वह कार्यालय में सचिव का काम देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि ओम प्रकाश चौटाला समय के बहुत पाबंद थे। वह हमेशा कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान करते थे। आज इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का जो संगठन है, वह उन्हीं की देन है। उनके निधन को शब्दों में ब्यान नहीं किया जा सकता।

ओम प्रकाश चौटाला हमेशा किसान और मजदूर की भलाई के बारे में ही सोचते थे। उनके निधन से हुए नुकसान की भरपाई कभी नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि कल यानि 21 दिसंबर की सुबह 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को तेजा खेड़ा फार्म पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments