जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, समुद्र की गहराई में था केंद्र, सुनामी की चेतावनी जारी 

मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और निवासियों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है।

Dec 9, 2025 - 07:30
Dec 9, 2025 - 07:30
 11
जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, समुद्र की गहराई में था केंद्र, सुनामी की चेतावनी जारी 

के आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूंकप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आया। भूकंप का केंद्र जापान के तट से 70 किमी दूर समुद्र में 50 किमी की गहराई में था। जिससे सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।

जापान में बड़ा भूकंप, 7.6 की तीव्रता से कांपा देश, 10 फीट तक ऊंची सुनामी का  अलर्ट जारी | Navbharat Live

भूकंप के झटकों केबाद लोग घरों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। स्थानीय प्रशासन ने आपात स्थिति घोषित कर दी है और राहत कार्यों के लिए सैन्य बलों को तैनात किया गया है।

Japan Earthquake: जापान में समंदर उफान पर! इवाते तट पर आया 6.7 तीव्रता का  भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप के कारण आओमोरी प्रांत में करीब 2,700 घरों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। साथ ही यहां 2 जगहों पर आग लगने की घटनाएं भी हुई है। इसके अलावा आओमोरी प्रीफ में सड़क ढहने से 1 और होक्काइडो में गिरने से 2 लोग घायल हुए हैं। बचावकर्मियों को सतर्क रहने को कहा गया है।

7.6 magnitude earthquake strikes Japan, tsunami warning issued | जापान में 7.5  तीव्रता का भूकंप: सुनामी की छोटी लहरें आनी शुरू; 50 किमी की गहराई में  केंद्र था | Dainik Bhaskar

मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की है और निवासियों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की है। अधिकारी निगरानी कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

MH One News As a passionate news reporter, I am driven by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.