वायनाड लैंडस्लाइड हादसे में अबतक 308 लोगों की मौत, सर्च अभियान अभी भी जारी 

केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 308 तक पहुंच गई है।

Aug 2, 2024 - 10:38
 24
वायनाड लैंडस्लाइड हादसे में अबतक 308 लोगों की मौत, सर्च अभियान अभी भी जारी 
वायनाड लैंडस्लाइड हादसे में अबतक 308 लोगों की मौत, सर्च अभियान अभी भी जारी 

केरल के वायनाड में हुए लैंडस्लाइड से मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 308 तक पहुंच गई है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। साथ ही वीना ने कहा कि लैंडस्लाइड वाले मेप्पाडी क्षेत्र के चूरलमाला और मुंडक्कई में बचाव और राहत अभियान जारी है।

सर्च क्षेत्र को छह भागों में बांटा जा सकता है 

बता दें कि सेना, नेवी और एयरफोर्स के साथ बचावकर्मियों की 40 टीमें लोगों के रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावी बनाने के लिए सर्च क्षेत्र को 6 अलग-अलग भागों में बांटने की बात चल रही है। इनमें से पहला क्षेत्र अट्टामाला और आरणमाला से बना है. दूसरा क्षेत्र मुंडकई, तीसरा क्षेत्र पुंजरीमट्टम, चौथा क्षेत्र वेल्लरमाला विलेज रोड, पांचवां क्षेत्र जीवीएचएसएस वेल्लरमाला और छठा इलाका नदी का बहाव क्षेत्र है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow